नेपाल के पोखरा में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उत्तर प्रदेश के गोरखपुर निवासी पांच भारतीय नागरिकों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से भारतीय नंबर प्लेट (यूपी 53 ईवाई 7704) की कार से 1848 नशीले इंजेक्शन, प्रतिबंधित गोलियां और पांच मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।
नेपाल के कास्की जिले के पुलिस सूचना अधिकारी बीरेंद्र पासवान के अनुसार, रविवार रात करीब 10 बजे नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो, पोखरा और इलाका पुलिस कार्यालय शिसुवा की संयुक्त टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर पोखरा महानगरपालिका-32, मझुवा क्षेत्र में वाहन चेकिंग अभियान चलाया।