सिद्धार्थनगर। नगर पालिका क्षेत्र की पांच हजार आबादी वाली नई बस्ती भीमापार जल्द ही जलभराव से मुक्त हो सकेगी। नगर पालिका जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए करीब 70 लाख रुपये से 280 मीटर आरसीसी नाला एवं सड़क का निर्माण करा रही है। नाला व सड़क बनने से यहां के लोगों को जलभराव की समस्या से निजात मिल जाएगा। वहीं सड़क निर्माण से आवागमन की सुविधा बेहतर हो सकेगी।
शहर के भीमापार मोहल्ले के लोग प्रत्येक बारिश में जलभराव की समस्या से छह माह परेशान रहते है। यहां जल निकासी के लिए नाली इंतजाम नहीं होने से जलभराव की समस्या बनी रहती थी। इसी मोहल्ले में जिले के नामचीन शिक्षण संस्थान के साथ ही निजी अस्पतालों की संख्या भी बहुत है। इंद्रिरानगर, सिविल लाइन के बाद सबसे प्रमुख मोहल्ला में शुमार भीमापार भी है। संवाद