फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: पांच रेलवे क्रॉसिंग बनीं मुसीबत, ओवरब्रिज बने तो मिले राह

Sun, 22 Feb 2026 11:31 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उसका बाजार। उसका बाजार स्थित भारतीय रेलवे के गोरखपुर-गोंडा वाया सिद्धार्थनगर रेल मार्ग पर पड़ने वाला ब्रिटिशकालीन प्रमुख स्टेशन आज जाम की गंभीर समस्या से जूझ रहा है। इस रेलमार्ग पर करीब तीन किलोमीटर के दायरे में पांच रेलवे क्रॉसिंग होने से राहगीरों की परेशानी बढ़ गई है।
सुबह हो या शाम, गेट बंद होते ही वाहनों की लंबी कतार लग जा रही है। इस मार्ग से प्रतिदिन यात्री ट्रेनों के साथ बड़ी संख्या में मालगाड़ियां भी गुजरती हैं, जिससे हर आधे घंटे में फाटक बंद होना आम बात है। करीब 8-10 मिनट बाद गेट खुलते ही पहले निकलने की होड़ में जाम और बढ़ जाता है।
विज्ञापन

जाम की समस्या वाली प्रमुख क्रॉसिंग में शामिल भिटिया और उसका बाजार से गोरखपुर जाने वाले नेशनल हाईवे पर रेलवे पुल के पास बनी क्रॉसिंग शामिल हैं। इनके अलावा रेलवे स्टेशन के निकट टेंपो स्टैंड, रानीगंज और कोल्हुआ क्षेत्र की क्रॉसिंग भी लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई हैं।
दोपहिया, चारपहिया वाहन, एंबुलेंस और स्कूली बच्चे तक जाम में फंसकर समय गंवाने को मजबूर हैं। उसका बाजार अनाज मंडी, कपड़ा और मच्छरदानी के बड़े व्यापारिक केंद्र के रूप में जाना जाता है। यह क्षेत्र गोरखपुर और महराजगंज को सिद्धार्थनगर से जोड़ने वाला महत्वपूर्ण मार्ग है, जिससे निजी और व्यावसायिक वाहनों की आवाजाही निरंतर बनी रहती है।
विज्ञापन

उद्योग व्यापार संगठन के अध्यक्ष धनेश वर्मा ने कहा कि यातायात व्यवस्था को लेकर प्रशासन की गंभीरता का अभाव दिखता है। लोग बेतरतीब ढंग से वाहन खड़ा कर देते हैं, जिससे समस्या विकराल हो जाती है। उन्होंने नियमों का सख्ती से पालन कराने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें