सिद्धार्थनगर। आर्म्स एक्ट के मामले में दोषी पाए गए इटवा कस्बा निवासी अकबाल रिजवी को अदालत ने पांच दिन के कारावास और 500 रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है। शनिवार को एसीजे (जेडी)-2 के न्यायाधीश शिवेंद्र शर्मा ने ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत पुलिस की प्रभावी पैरवी के बाद यह फैसला सुनाया।
पुलिस के अनुसार, इटवा थाने में वर्ष 2000 में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। इसमें अकबाल रिजवी को आरोपी बनाया गया था। सुनवाई के बाद अदालत ने उसे दोषी करार देते हुए पांच दिन की कैद और 500 रुपये अर्थदंड से दंडित किया। एसएसपी डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देशन में जिला मॉनिटरिंग सेल और इटवा पुलिस ने मामले में प्रभावी पैरवी की।