फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच ब्लॉकों में आज होगी वोटिंग

Sat, 06 Feb 2016 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लॉक प्रमुख चुनाव का संग्राम आज होगा। जिले के पांच ब्लॉकों में प्रमुख पद पर आमने-सामने की टक्कर होगी। सबसे रोचक मुकाबला नौगढ़ ब्लॉक में हैं। यहां सपा बनाम सपा की लड़ाई है।
विज्ञापन


शोहरतगढ़, लोटन, बढ़नी और डुमरियागंज ब्लॉक में भी कड़े मुकाबले के आसार जताए जा रहे हैं। बहुमत का जादुई आंकड़ा हासिल करने के लिए सभी प्रत्याशियों ने एड़ी-चोटी का जोर लगा रखा है।

बीडीसी सदस्यों को अपने खेमे में लाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी। इस बीच प्रशासन निर्विघ्न, सकुशल और पारदर्शी चुनाव कराने के लिए तैयारियों में जुटा रहा।
विज्ञापन


पांच ब्लॉक कार्यालयों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। पुलिस फोर्स के साथ मजिस्ट्रेट भी नियुक्त किए गए हैं।जिले के कुल 14 में से आठ ब्लॉकों में शुक्रवार को नामांकन के बाद ही जीत पक्की हो गई थी।

इन ब्लॉकों में सिर्फ सपा प्रत्याशियों ने ही एक-एक नामांकन किया था। शनिवार को जोगिया ब्लॉक से दो उम्मीदवारों ने नाम वापस लेकर यह सीट भी सपा की झोली में डाल दी।

अन्य पांच ब्लॉकों में प्रतिद्वंद्वियों को मैदान से हटाने के लिए सत्ताधारी दल के नेताओं ने हरसंभव कोशिश की। एड़ी-चोटी का जोर लगाया, मगर तमाम कोशिशों के बावजूद बात नहीं बनी।

प्रत्याशी अंतिम दम तक मैदान में डटे रहने की जिद पर अड़े रहे। अपराह्न तीन बजे नाम वापसी की समय सीमा खत्म होने के बाद चुनाव की तस्वीर साफ होते ही प्रशासन ने मतदान की तैयारी तेज कर दी, जिसे देर शाम तक अंतिम रूप दे दिया गया।

इन पांचों ब्लाकों में रविवार को सुबह 11 बजे से मतदान होगा। सभी सीटों पर आमने-सामने की टक्कर है। शोहरतगढ़ में बहू और डुमरियागंज में पुत्र के मैदान में होने के कारण दोनों विधायकों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। वहीं सदर विधायक अपने हलके के लोटन और नौगढ़ ब्लॉक में समर्थित प्रत्याशियों को जिताकर सम्मान बरकरार रखने की पूरी ताकत से लगे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें