रुद्रपुर। क्षेत्र के नगवां खास और डढ़िया गांव के पास लगी आग से करीब पांच बीघा खेत में खड़ी गेहूं के फसल जल गई है। वहीं भूसा बनाने के लिए खेत में छोड़ा गया डंठल भी जल गया।
एकौना थाना क्षेत्र के नगवां खास और डढ़िया गांव के सीवान पर शुक्रवार को दोपहर करीब तीन बजे बच्चे पटाखा जला रहे थे।इस दौरान आग पकड़ लिया। जब तक गांव के लोग मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाते, आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। देखते ही देखते कई गांव के लोग आग को बुझाने के लिए पहुंच गए। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड के जवान भी मौके पर पहुंच गए। तेज पछुआ हवा के बीच कड़ी मशक्कत और ट्रैक्टर से खेत की जुताई करने के बाद आग पर काबू पाया जा सका। लेकिन तब तक चुल्हाई यादव, जंग बहादुर, बादामी, कांटा यादव, गजानन शुक्ल, शंकर शुक्ल, श्रीकान्त यादव व शिवनाथ यादव सहित 13 किसानों के करीब पांच बीघा से अधिक गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।