भारतभारी। नगर पंचायत स्थित तीर्थ सरोवर में बुधवार को बड़ी संख्या में मरी मछलियों को देखा गया। इसके बाद आसपास के लोगों ने इसकी सूचना नगर पंचयात के साथ उपजिलाधिकारी डुमरियागंज को दिया। मौके पर मत्स्य विभाग की टीम को बुलाकर दिखाया गया।
सरोवर की देखभाल मंदिर के लोग ही करते हैं। अक्सर लोग मछलियों के मरते हुए देखते हैं लेकिन बुधवार की सुबह बड़ी संख्या में मरी मछलियों को देखा गया। मत्स्य विभाग टीम ने बताया कि आक्सीजन की कमी और पानी के गंदा होने से मछलियां मरी हैं। इसके बाद नगर पंचायत ने मरी मछलियों को गड्ढा खुदा कर दफन किया।
इस संबंध में ईओ राजन कुमार गुप्ता ने बताया कि मछलियों के मरने का कारण सरोवर में क्षमता से अधिक मछलियां हैं और इस सरोवर से मछलियो का शिकार वर्जित है। इससे मछलियां बूढ़ी हो रही है।
बदली के मौसम में आक्सीजन की कमी होने से भी मछलियां मर रही है। सरोवर की सफाई के साथ दवाओं का छिड़काव कराया जाएगा।्