फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीक्षांत समारोह को लेकर रूपरेखा तैयार

Mon, 13 Nov 2017 10:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
सिद्धार्थ विश्वविद्यालय में बैठक करते कुलपति। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थ यूनिवर्सिटी के पहले दीक्षांत समारोह की तैयारियां तेज हो गई हैं। सोमवार को बैठक कर विभिन्न विभागों में मेधावी छात्र-छात्राओं की सूची बनाई गई। इन्हें समारोह में राज्यपाल मेडल देकर सम्मानित करेंगे। यूनिवर्सिटी का दीक्षांत समारोह 14 दिसंबर को प्रस्तावित है।
विज्ञापन

यूनिवर्सिटी सभागार में हुई बैठक में कुलपति प्रो. रजनीकांत पांडेय ने कहा कि यूनिवर्सिटी का पहला दीक्षांत समारोह है। इसे भव्य बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने कहा कि दीक्षांत समारोह को यादगार बनाने के लिए हर किसी को भरपूर प्रयास करना होगा। इस समारोह के लिए राज्यपाल के नाम प्रस्तावित हैं। सीएम ने भी सहमति दी है। शीघ्र ही उनका कार्यक्रम भी आ जाएगा। विभिन्न कार्यों के लिए अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में स्नातक व स्नातकोत्तर में अलग-अलग पाठ्यक्रमों के पदक विजेता छात्र-छात्राओं की सूची तैयार की गई।
स्नातक वर्ग अनंतिम सूची में बीए के सर्वेश चौरसिया, बीएससी के अकबर हुसैन फारुखी, बीएससी कृषि के आलोक कुमार व बीकॉम के शहजाद का नाम शामिल किया गया। सेमेस्टर पाठ्यक्रम में जंतु विज्ञान के शहनूर सिद्दीकी, भौतिक विज्ञान में मोहम्मद उस्मान गनी, रसायन विज्ञान से अरुणिमा, गणित से साक्षी अग्रवाल, वनस्पति विज्ञान से खान यास्मीन, बीएड से आकांक्षा पटेल का नाम प्रस्तावित किया गया। स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम में भी कई नाम विभिन्न विभागों से प्रस्तावित करते हुए अंतिम अनुमोदन को पेश किया गया। बैठक में कुलसचिव बद्रीनाथ सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें