फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बर्डपुर-पिपरहवा फोरलेन निर्माण के लिए 87 लाख की पहली किस्त जारी

Fri, 27 Mar 2026 11:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। शासन की तरफ से बर्डपुर-पिपरहवा मार्ग के फोरलेन निर्माण में तेजी से काम चल रहा है। नार्थ-साउथ कॉरिडोर के विकास के तहत 2.61 करोड़ की लागत से निर्मित होने वाले बर्डपुर-पिपरहवा मार्ग के चौड़ीकरण के लिए 87 लाख रुपये की पहली किस्त जारी हो गई। इससे 9.4 किमी लंबे इस मार्ग का चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण किया जाएगा। पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता कमल किशोर ने कहा कि नियमानुसार निविदा प्रक्रिया पूर्ण कर जल्द ही निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।
पीडब्ल्यूडी की बर्डपुर-पिपरहवा अन्य जिला मार्ग क्षतिग्रस्त होने से जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। इससे राहगीरों को आवाजाही में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा था। इससे कपिलवस्तु के पिपरहवा बौद्ध स्तूप जाने वालों और सिद्धार्थ विश्वविद्यालय जाने वाले छात्र-छात्राओं को दुश्वारियां झेलनी पड़ रही हैं। अब इस मार्ग के दिन बहुरने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी जेई चंद्रसेन सिंह ने बताया कि नार्थ-साउथ कॉरिडोर के तहत बर्डपुर-पिपरहवा मार्ग चौड़ीकरण के लिए पीडब्ल्यूडी की ओर से सड़क सर्वे कर कार्ययोजना बनाकर शासन को प्रस्ताव भेजा था। इसके निर्माण की स्वीकृति मिलने के साथ ही धन आवंटन भी कर दिया गया है। बस्ती, बांसी व शहर होते हुए बर्डपुर ककरहवा तक हाईवे का निर्माण होने से आवागमन की सुविधा दुरुस्त हो गई थी। अब बर्डपुर से पिपरहवा तक सड़क के निर्माण से प्रसिद्ध बौद्ध स्थली कपिलवस्तु-पिपरहवा स्थित स्तूप तक देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को आवागमन में सुविधा होगी। साथ ही सिद्धार्थ विश्वविद्यालय आने वाले छात्रों व शिक्षकों को आने जाने में बेहतर सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें