फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोहरतगढ़ प्रथम व पुरैना को मिला दूसरा स्थान

Mon, 17 Oct 2016 10:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
शोहरतगढ़ में जनपदीय प्रतियोगिता में ऊंची कूद में छलांग लगाती छात्रा। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शोहरतगढ़। सरस्वती शिशु एवं विद्या मंदिर में चल रहे दो दिवसीय जनपदीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन सोमवार को हुआ। शोहरतगढ़ की टीम प्रथम व पुरैना की टीम दूसरे स्थान पर रही। मुख्य अतिथि आरएसएस के सह विभाग प्रचारक श्रीप्रकाश ने दोनों स्कूलों के प्रधानाचार्य क्रमश: अवधेश श्रीवास्तव व अंगद प्रसाद पाठक को शील्ड व तृतीय स्थान पर रही लोटन की टीम के प्रधानाचार्य देवी प्रसाद जायसवाल को मोमेंटो देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

समापन समारोह में मुख्य अतिथि श्रीप्रकाश ने कहा कि विद्या भारती शिक्षा के साथ खेल के माध्यम से विद्यार्थियों के शारीरिक व मानसिक विकास में वृद्धि कराती है। वर्तमान परिवेश में शिक्षा बाजारीकरण का रुप लेता जा रहा है। वहीं विद्या भारती क्षेत्र के नौनिहालों को अंधेरे से निकाल कर उजाला की ओर ले जा रही है। इससे निश्चित ही विद्यालय में पढ़ रहे विद्यार्थी आगे चलकर समाज व देश का नाम विकास के पथ पर अग्रसर करेंगे।
विशिष्ट अतिथि विद्यालय के अध्यक्ष राममिलन त्रिपाठी ने कहा कि दृढ़ इच्छा शक्ति व परिश्रम से हर लक्ष्य का मुकाबला सरल हो जाता है। प्रधानाचार्य अवधेश कुमार श्रीवास्तव ने जनपदीय रैली में विद्यालय को प्रथम स्थान मिलने पर प्रतियोगिता में सम्मिलित शिक्षक संतोष कुमार मिश्र, शारीरिक प्रमुख ओमप्रकाश मिश्र समेत अतिथियों का अभिवादन किया। इस दौरान विद्या भारती के सह प्रदेश निरीक्षक सुभाष दुबे, जिला शारीरिक प्रमुख देवी प्रसाद, जिला उपमंत्री जयंती उपाध्याय, जिला प्रमुख अंगद प्रसाद पाठक, कुंवर सिंह, बुद्धिसागर पाठक, बृजेंद्र मिश्र, अच्चयुतानंद त्रिपाठी, हरिकिशुन पाठक, अरुणकर पाठक, ओमप्रकाश सिंह, ओमप्रकाश ओझा, शिवमूर्ति, प्रहलाद पांडेय, शुभनाथ, बृजबिहारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें