फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेंपो के टॉयर में मारी गोली, दो लाख 41 हजार लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
टेंपो के टायर में मारी गोली, दो लाख 41 हजार लूटे
विज्ञापन

सीमा से सटे नेपाल के लुंबिनी में बदमाशों ने दी वारदात को अंजाम
अमर उजाला ब्यूरो
कपिलवस्तु। सीमा से सटे रूपनदेही जिले के लुंबिनी में मंगलवार को बाइक सवार बदमाशों ने टेंपो के टॉयर में गोली मारकर उसमें सवार व्यक्ति से दो लाख 41 हजार रुपये लूट लिए और मौके से फरार हो गए। युवक बैंक से रुपये निकालकर घर जा रहा था, तभी बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन

सीमा से सटे जिला रूपनदेही जिले के लुंबिनी स्थित कृषि विकास बैंक शाखा से मंगलवार को तौलू पासी नाम का युवक दो लाख, 41 हजार रुपये निकालकर ऑटो पर बैठ कर जा रहा था। बताया जा रहा है कि वह गैड़ाहवा गांव पालिका वार्ड नंबर चार अहिरनडिहवा चौक पर पहुंचा था कि पीछे से एक बाइक पर सवार दो बदमाशों ने टेंपो के टायर में गोली मार दी। टेंपो के रुकते ही युवक के हाथ से रुपये लेकर हथियार लहराते हुए फरार हो गए। स्थानीय लुंबिनी विकास मंच अध्यक्ष संदीप गुप्ता ने कहा कि गैड़ाहवा ताल का सुंदरी करण चल रहा है। तौलू पासी को उन्होंने ही पैसा निकालने के लिए भेजा था। समिति का निकालकर वह लौट रहा था तभी उसके साथ लूट की वारदात हुई है। उन्होंने पुलिस से इसकी शिकायत की है। नेपाल पुलिस की टीम छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें