फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैली निकाल बच्चों ने किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
रैली निकालकर बच्चों ने किया जागरूक
विज्ञापन

फोटो- 57
संचारी रोग नियंत्रण पखवारा के तहत समझाया साफ-सफाई का महत्व
अमर उजाला व्यूरो।
चिल्हिया। क्षेत्र के बड़गो और धेंसा नानकार गांव में स्थित प्राथमिक विद्यालय से मंगलवार को स्कूली बच्चों की ओर से रैली निकालकर लोगों को संचारी रोग नियंत्रण के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही सफाई के प्रति जागरुक किया गया।
ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विश्व बरन शुक्ला, प्रधान राधिका देवी, प्राथमिक विद्यालय अध्यापक अब्दुल कयूम अंसारी आदि की अगुवाई में मंगलवार को बच्चों को संचारी रोग पर नियंत्रण की जानकारी दी। इसमें साफ-सफाई, मच्छरदानी का प्रयोग, खुले में शौच न जाने, हाथ साबुन से धोने, पानी को ढककर रखने आदि के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान विश्राम, अनीता, सुमन, अनीता, विमला, अमन, राकेश, रमन और अंबेश आदि मौजूद रहे। धेंसा प्रतिनिधि के अनुसार जूनियर हाईस्कूल धेंसा नानकार में इंसेफेलाइटिस व अन्य संक्रामक बीमारियों से बचाव के लिए विद्यालय के छात्रों द्वारा जागरूकता रैली निकाली गई। छात्र-छात्राओं ने धेंसा गांव में प्रभातफेरी के माध्यम से घर व आसपास जल जमाव न करने, सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करने की जानकारी दी। इस दौरान विद्यालय की प्रधानाचार्या नीलम सिंह, सहायक अध्यापिका नम्रता सिंह, गीतिका श्रीवास्तव, शिवरानी, अनीता मिश्र और वीरेंद्र मणि त्रिपाठी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन

संचारी रोगों के प्रति रैली निकाल किया जागरूक
फोटो कैप्सन-02एसडीएन83पी-जलालपुर प्राथमिक विद्यालय से निकाली गई संचारी रोग जागरूकता रैली में शामिल बच्चे व अध्यापक
संचारी रोगों के प्रति रैली निकाल किया जागरूक
अमर उजाला ब्यूरो
डुमरियागंज। संचारी रोग जागरूकता कार्यक्रम के तहत मंगलवार को क्षेत्र के जलालपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय पर जागरूकता रैली निकाली गई। इसके जरिए लोगों को बीमारी से रोकथाम को लेकर जागरूक किया गया। इसमें शामिल शिक्षक व आशा कार्यकर्ताओं ने गांव में घूमकर लोगों को बीमारी से रोकथाम के लिए उसके बचाव के तरीके बताए। एएनएम बसंती देवी ने ग्रामीणों से नियमित साफ-सफाई करने और जलजमाव न होने की बात पर जोर दिया। इस मौके पर शशि प्रभा, मलिक नदीम अहमद, सहायक अध्यापक नीलम वर्मा, सावित्री मौर्या, शांति देवी आदि मौजूद रही।
विज्ञापन

स्कूली बच्चों ने अभिभावकों से की अपील
बीआरसी शोहरतगढ़ क्षेत्र के महथा, नरायनपुर, मड़वा और नकथर में जागरूकता रैली निकाली गई
अमर उजाला ब्यूरो
शोहरतगढ़। क्षेत्र के परिषदीय स्कूलों में मंगलवार को भी स्कूल चलो अभियान व संचारी रोग रोकथाम जागरूकता रैली निकली गई। बच्चों ने अभिभावकों को शिक्षा का महत्व बताकर इससे मिलने वाली अच्छाइयों के बारे में बताया। महथा विद्यालय में प्रधानाध्यापिका प्रीति मिश्रा, सहायक अध्यापिका प्रियंका यादव, नरायनपुर में इंचार्ज प्रधानाध्यापिका प्राची त्रिपाठी, मड़वा में प्रधानाध्यापक अरविंद दयाल, नकथर में प्रधानाध्यापक सुजीत श्रीवास्तव आदि की देखरेख में बच्चों ने जागरूकता रैली निकाली। रैली में एनपीआरसी समन्वयक मुस्तन शेरुल्लाह ने कहा कि समाज में फैले अंधकार रूपी भ्रष्टाचार को समाप्त करने के लिए शिक्षा सशक्त माध्यम है। सरकारी पाठशालाओं में निशुल्क शिक्षा, भोजन, किताब, ड्रेस आदि बच्चों में बांटा जा रहा है। इस दौरान शिक्षिका सरिता देवी, मोहन, अमिता गौतम, पूजा वर्मा, रामधनी, विनीता मिश्रा, शिवशंकर यादव, आकाक्षा यादव, कबिता उपाध्याय, केशवराम यादव, अवधेश पाल, मोहित कुमार व छात्र पिंकी, गुड़िया, मोनी, सोनी, रागिनी, माया, रूपा, दिनेश, सूरज, राहुल और संजय आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें