फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग का तांडव, 400 बीघा गेहूं जला, घर भी राख

Sun, 09 Apr 2017 09:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
डुमरियागंज क्षेत्र में आग लगने से जली गेहूं की फसल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में रविवार को आग किसानों पर कहर बनकर बरपा। खेसरहा, बांसी, जोगिया व पथरा, डुमरियागंज, भवानीगंज थाना क्षेत्र में आग से लगभग एक दर्जन से अधिक गांवों के किसानों की खेतों में खड़ी लगभग 400 बीघा फसल राख हो गई। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र में आग से एक फूस की झोपड़ी जलकर नष्ट हो गई। झोपड़ी में रखे लाखों के सामान नष्ट हो गए। कहीं ग्रामीणों के अथक प्रयास से तो कहीं फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया गया। हालांकि अगलगी की इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
विज्ञापन

पथरा प्राथमिक विद्यालय के पास रविवार सुबह करीब 10 बजे गेहूं की खड़ी फसल में आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते लगभग चार बीघा फसल को अपने आगोश में ले लिया। तेज हवा के कारण पास में लगे बाजार में अफरा-तफरी मच गई। अगलगी में पथरा निवासी जज्जी का दो बीघा, राजेंद्र का डेढ़ बीघा और दिवाकर का एक बीघा गेहूं की फसल जल गई। उधर, खेसरहा थाना क्षेत्र के करमा गांव के सीवान में अज्ञात कारण से लगी आग में आधा दर्जन से अधिक किसानों का 100 बीघा से अधिक फसल जल गया। दोपहर तीन बजे मदरहना व पिपरहवा गांव के सीवान में एक व्यक्ति ने जलती हुई बीड़ी डंठल में फेंक दिया। इससे भड़की आग ने दोनों गांव के दर्जनों किसानों का 50 बीघा से अधिक गेहूं की फसल राख कर दिया। फायर ब्रिगेड व ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया।
इस मामले में खेसरहा पुलिस ने बाबूराम नामक व्यक्ति को गिरफ्तार कर थाने पर ले आई। एसओ मुकेश कुमार राय ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। जोगिया कोतवाली क्षेत्र के सोनौरा गांव के सीवान में गेहूं की फसल में दोपहर में आग की लपटें उठने लगी। जब तक ग्रामीण कुछ समझ पाते हवाओं के झोंके के साथ आग विकराल रूप धारण कर चुकी थी और कई किसानों के खेतों को अपने चपेट में ले चुकी थी। ग्रामीणों के घंटों परिश्रम के बाद आग को बुझाया जा सका। इसमें आधा दर्जन से अधिक किसानों की 20 बीघा फसल जलकर नष्ट हो गई।
विज्ञापन

डुमरियागंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के बनगवां गांव में गेहूं के डंठल में रविवार को आग लग गई। जिसमें 30 बीघा गेहूं की खड़ी फललकर नष्ट हो गई। साथ ही सैकड़ो यूकेलिप्टस के पेड़ जल गए। वही दोपहर 2.30 बजे भवानीगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत परसा के तरकुलवा हेतिन निवासी विनोद अपने खेत में गेहूं का डंठल जला रहा था। डंठल की आग तेज हवाओं का सहारा पाकर बेकाबू हो बगल के खेत में पहुंच गई। आग ने दोनों गांव के करीब एक दर्जन गांव किसानों का 30 बीघा गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई। इसीक्रम में डुमरियागंज क्षेत्र के बनगवां बरईगांव में भी भट्ठे के पास अज्ञात कारणों से आग में करीब 5 बीघा गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई।
इस संबंध में डुमरियागंज तहसीलदार संतोष कुमार सिंह ने बताया कि हलका लेखपाल की रिपोर्ट मिलने के बाद पीड़ित किसानों को आर्थिक सहायता दिलवाई जाएगी। अगलगी से अहिराडीहा गांव के किसान बरसाती, इस्लाम, रामकुबेर, सुनील का भगवती, रहमत, नसीबुन और बनकटीके किसान मेघू प्रसाद, रामनेवास, रामनरेष, सेधूराम, बुद्धराम, जगदीश, मंगरे, टिल्लू, दयाराम की फसल जली। वहीं अहिराडीहा गांव के वहीद का 4 बीघा में लगाया गया यूकेलिप्टस की बागवानी भी जल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें