फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिलेंडर में लगी आग, ससुर-बहू झुलसे

Fri, 26 May 2017 10:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
जिला अस्पताल में आदेश का चल रहा इलाज। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भनवापुर। त्रिलोकपुर थाना अंतर्गत बिजौरा चौकी क्षेत्र के बेतनार मुस्तहकम गांव में गुरुवार की देर रात खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में आग लग गई। इसकी चपेट में आने से बहू व ससुर झुलस गए। चीख-पुकार पहुंचे लोगों ने दोनों को किसी तरह आग के चंगुल से बचाया। जलते सिलेंडर को घर से बाहर फेंककर बड़ी अनहोनी टाल दी। गंभीर रूप से झुलसे ससुर-बहू को बेंवा सीएचसी भर्ती कराया गया, जहां से बस्ती और लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

बेतनार निवासी गोविंद की पत्नी मन्ना (35) गुरुवार की रात घर में खाना बना रही थी।
इसी दौरान चूल्हे की पाइप में लिकेज से सिलेंडर में आग लग गई। मन्ना भी आग की चपेट में आ गई। बहू को जलता देख ससुर उदयराज उसे बचाने लगे, लेकिन खुद आग की चपेट में आ गए। चीख-पुकार सुनकर आस-पास के लोग एकत्रित हो गए। सिलेंडर में गैस होने के कारण कोई उसके पास जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा था। गांव के ही युवक मजहर हुसैन उर्फ पिंटू ने साहस दिखाते हुए सिलेंडर को चूल्हे से अलग किया और फिर जलते सिलेंडर को घर से निकालकर बाहर फेंक दिया। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। आनन-फानन में बहू-ससुर को बेंवा सीएचसी पहुंचाया गया, जहां से हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने बस्ती जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। महिला की हालत में कोई सुधार न होने पर शुक्रवार को उसे बस्ती से लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। 
सिद्धार्थनगर। बारात में जलाए गए पटाखों के अवशेष को घर लाकर उसे जलाने की कोशिश कर रहे दो मासूम झुलस गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना चिल्हिया थाना क्षेत्र के रमवापुर तिवारी गांव का है। गांव निवासी नरेंद्र यादव के पुत्र अंश (8) व आदेश (12) एक विवाह समारोह के दौरान जलाया जा रहा पटाखा अवशेष बचने पर एकत्रित कर घर ले आए। दोनों इसे जला रहे थे। इस दौरान आग लगने से वह झुलस गए। उनके हाथ व पैर झुलस गए। आनन-फानन में उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें