फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: चलती कार में लगी आग, अफरातफरी

विज्ञापन
इटवा कस्बे में धू धू करती अचानक जलती कार। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

इटवा। इटवा कस्बे के मुख्य चौराहे पर शुक्रवार देर रात एक कार धू-धू करके जलने लगी। इसके चलते लोगों में अफरातफरी मच गई। कार का नंबर महाराष्ट्र का बताया जा रहा है।
विज्ञापन

ग्राम पटखौली निवासी आबिद अली मुंबई से वाहन यहां रिजर्व सवारी ढोने के लिए लाए थे। शुक्रवार को देर रात एक आवश्यक कार्य से इटवा आए थे। वह इटवा चौराहे पर पहुंचे ही थे कि कार में आग लग गई। कार जलती देख चौराहे पर मौजूद एसओ श्याम सुंदर तिवारी मय पुलिस बल आग बुझाने में जुट गए। तभी आई फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने आग बुझाई। इस संबंध में एसओ ने बताया कि सम्भवतः हीट होने के चलते कार में आग लगी है। हालांकि, इसमें कोई नुकसान नहीं हुआ है।व
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें