फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: दवा की दुकान में शाॅर्ट सर्किट से लगी आग, लाखों का नुकसान

विज्ञापन
डुमरियागज मे बिजली शार्ट सर्किट से दवा की दुकान मे लगी आग के बाहर फैला धुआं। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

डुमरियागंज। डुमरियागंज नगर के वार्ड नंबर-11 इंदिरानगर स्थित एक मेडिकल स्टाेर में शुक्रवार की सुबह शार्ट-सर्किट से आग लग गई। पुलिस और स्थानीय लोगों ने तीन घंटे की मश्क्कत के बाद काबू पाया। आग लगने की इस घटना में 25 हजार रुपये समेत 25 लाख की दवाएं व अन्य सामान जलकर राख हो गया।
आग लगने की घटना के बाद दोपहर करीब डेढ़ बजे तक नगर पंचायत प्रशासन व फायरकर्मी आग बुझाने में जुटे रहे। लोगों ने आरोप लगाया कि तीन किलोमीटर के दायरे में फायर ब्रिगेड को पहुंचने में एक घंटा लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकान मालिक सतेंद्र वीर सिंह भाटिया ने बताया कि शुक्रवार को दुकान साढ़े नौ बजे के करीब खोल दी। वह दुकान में बैठे थे कि पीछे बने स्टाेर रूम से धुंआ निकलता दिखाई दिया। शोर मचाने पर आसपास के दुकानदार जुट गए। बाल्टी के पानी से आग पर काबू पाने की कोशिश की जाने लगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें