फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: कपड़े की दुकान में आग, 40 लाख का सामान नष्ट

Thu, 06 Jun 2024 11:20 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीणों और फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर पाया गया काबू
विज्ञापन


इटवा थाना क्षेत्र के शाहपुर चौराहे पर स्थित एक कपड़े की दुकान जलने की है घटना

संवाद न्यूज एजेंसी

शाहपुर। इटवा थाना क्षेत्र के शाहपुर स्थिति एक कपड़े की दुकान में बुधवार की रात अज्ञात कारणों से आग लग गई। फायर ब्रिगेड और ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया। अगलगी की इस घटना में 40 लाख रुपये से अधिक कपड़ा नष्ट हो गया।

शाहपुर से धोबहा रोड पर स्थित बाजार में एक कपड़े की दुकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई। जिसमें दुकान में रखा कपड़ा समेत सारा सामान जलकर खाक हो गया। कपड़े की दुकान के मालिक अशोक पाठक ने कहा रात करीब 9 बजे दुकान बंद कर के घर चला गया था। घर पहुंचते ही सूचना मिली कि आप के दुकान में आग लग गई है। आग की सूचना मिलते ही डुमरियागंज से शाहपुर चौराहे पर स्थित अपने कपड़े की दुकान पर पहुंचा की देखा कि दुकान के अंदर आग लगी हुई है। फायर ब्रिगेड आग पर जब तक काबू पाता कि दुकान में रखा करीब 40 लाख का कपड़ा समेत अन्य समान सबकुछ जल चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में उप जिलाधिकारी डुमरियागंज ने कहा रात में ही लेखपाल और कानूनगो घटना स्थल पर गए थे। जांच के लिए संबंधित अधिकारी को आदेशित कर कर दिया गया है रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें