फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: शाॅर्ट-सर्किट से लगी आग, सामान जला

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। भवानीगंज थाना क्षेत्र के बनगवा नानकार के टोला गद्दीडीह में सोमवार की शाम करीब साढ़े सात बजे एक घर में शार्ट-सर्किट से आग लगने से हजारों का सामान जल गया।
गद्दी डीह निवासी विनय कुमार के घर में दूसरी मंजिल के कमरे में शार्ट-सर्किट से आग लग गई। आग की घटना की जानकारी जैसे ही परिजनों को हुई, तो शोर मचाना शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। किसी तरह उनकी मदद से आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक उक्त कमरे में रखा जेवर, कपड़ा, एलईडी टीवी, एसी सहित अन्य कीमती सामान जल गया।
इसकी सूचना डायल-112 को दी गई।
पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और आग की घटना की जानकारी ली। इस संबंध में तहसीलदार रवि कुमार यादव ने बताया कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।￿
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें