डुमरियागंज। तहसील क्षेत्र के वासा दरगाह गांव में बृहस्पतिवार को विद्युत एलटी बॉक्स में अचानक आग लग गई। बॉक्स से लपटें उठती देख ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। लोग घरों से बाहर निकल आए। ग्रामीणों के अनुसार, शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी थी। इसकी जानकारी तत्काल लाइनमैन को दी गई।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने बताया कि एलटी बॉक्स काफी पुराना हो चुका है। इसमें पहले भी कई बार स्पार्किंग हो चुकी है। आग लगने की घटना के बाद लोगों में भय बना रहा। उन्होंने विद्युत विभाग से बॉक्स की मरम्मत कराने की मांग की, ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे से बचा जा सके।