फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: दवा की दुकान में लगी आग लाखों के सामान जलकर नष्ट

Tue, 30 Jun 2026 11:29 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
मेडिकल एजेंसी में अगलगी के घटना में जली हुई दवाएं - संवाद
विज्ञापन
शाहपुर। डुमरियागंज नगर के हबीबुल्लाह नगर वार्ड में मंगलवार की रात करीब तीन बजे एक मेडिकल एजेंसी में आग लग गई। हादसे की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड टीम मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया लेकिन, तबतक एजेंसी में रखी सारी दवा जलकर नष्ट हो गई। आग से 25 लाख से अधिक का नुकसान बताया जा रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, डुमरियागंज से इटवा मार्ग के खीरा मंडी चौराहे पर स्थित एक मेडिकल एजेंसी में मंगलवार की रात अज्ञात कारणों से आग लग गई। हादसे के समय एजेंसी संचालक संजीव गुप्ता परिवार के साथ एजेंसी की दूसरी मंजिल पर सो रहे थे। उन्होंने बताया कि सोमवार की रात करीब तीन बजे दुकान के अंदर से कुछ टूटने-फूटने की आवाज सुनकर जग गए। उसके बाद छत से उतरकर अंदर के रास्ते से दुकान का दरवाजा खोला तो देख कि दुकान में धुएं से भरा हुआ था। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम ने आग पर काबू पाया लेकिन तब तक दुकान में रखे करीब 25 लाख रुपये की दवा जलकर नष्ट हो गईं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें