फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वित्तमंत्री, प्रधानमंत्री का पुतला फूंका

Tue, 22 Mar 2016 11:11 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
शोहरतगढ़ में पुतला जलाते सराफा व्यवसायी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सराफा कल्याण एसोसिएशन तहसील इकाई शोहरतगढ़ के महामंत्री रविंद्र कुमार वर्मा की अगुवाई में समस्त स्वर्ण व्यवसायियों ने मंगलवार को अपनी-अपनी दुकानें बंद कर सोनारी मोहल्ला से वित्तमंत्री व प्रधानमंत्री का प्रतीकात्मक पुतला लेकर नगर में पथ भ्रमण करते हुए पुलिस पिकेट चौराहे पर पहुंचकर सभा में तब्दील हो गई।
विज्ञापन


सराफा व्यापारियों का समर्थन करते हुए पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष शिवप्रसाद वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व वित्तमंत्री अरुण जेटली ने स्वर्ण व्यवसायियों पर एक प्रतिशत एक्साइज ड्यूटी बढ़ाकर देश के समस्त सराफा व्यवसायियों के पीठ में ही नहीं पेट में छूरा घोंपने का काम किया है।

सरकार ने व्यापारियों पर मनमाने तरीके से टैक्स थोपा है। देसभर में 22 दिनों से जगह-जगह सराफा व्यवसायी विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। फिर भी वित्तमंत्री की निद्रा नहीं टूट रही है। सराफा व्यवसायी शिवपूजन वर्मा ने कहा कि सराफा कारोबारियों पर सरकार ने जो टैक्स मनमानी ढंग से लगाया है।
विज्ञापन


उसको जल्द से जल्द समाप्त नहीं करेगी तो सराफा व्यवसायी होली नहीं मना सकेंगे। इसके बाद व्यापारियों ने वित्तमंत्री व प्रधानमंत्री का प्रतीकात्मक पुतला जलाकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। सभी सराफा व्यवसायी ने ठेले पर सब्जी लेकर नगर में बेचा। इस दौरान रामदेव कसौधन, राधेश्याम वर्मा, शारदा प्रसाद वर्मा, कन्हैयालाल सराफ, रिंकू वर्मा, सतीश वर्मा, राजेंद्र वर्मा, हरिप्रसाद वर्मा, बनवारी गुप्ता, कृष्णमुरारी सराफ, जगदीश वर्मा, रवि वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें