फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: जमीन के विवाद में मारपीट, तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
उसका बाजार क्षेत्र के भिटिया ग्राम पंचायत स्थित एक जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारप
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। उसका थाना क्षेत्र के भिटिया गांव में जमीन के विवाद में मारपीट हो गई। इसमें चार लोग जख्मी हो गए। एक का गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। पीड़ित की तहरीर पर चार लोगों में मारपीट सहित अन्य मामले में केस दर्ज कर पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
निर्माण कार्य के दौरान हुई मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना सात दिसंबर की बताई जा रही है। क्षेत्र के मदनपुर गांव निवासी जगनारायण के मुताबिक उसकी निजी जमीन जो उसका रोड पर क्षेत्र के ही भिटिया गांव के पास है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सात दिसंबर को उस जमीन को उसके ही गांव के निवासी शैलेश, शैलेंद्र, दीपक व मनोज फर्जी तरीके से कब्जा कर रहे थे। मैं और मेरे भाई शिवनारायण, सचिन वर्मा व बिंदु देवी ने मना किया तो लोग आग बबूला होकर गाली-गलौत करते हुए मार-पीट करने लगे। इससे शिवनारायण, जगनारायण व सचिन को गंभीर चोटें आई हैं। उनका सिर फट गया। वे जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। मारपीट में बुरी तरह से शिवनारायण घायल हो गए व उन्हें उपचार के लिए गोरखपुर रेफर किया गया है। इस मामले में पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें