फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: लुटने से बचने के लिए समितियों पर मारामारी

Thu, 14 Nov 2024 11:36 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
साधन सहकारी समिति घोसियारी में खाद मिलने का इंतजार करते किसान। 
विज्ञापन
तुलसियापुर। गेहूं, आलू, सरसों, मंसूरी की बुआई के सीजन साथ ही डीएपी खाद के लिए मारामारी शुरू हो गई। समिति और निजी दुकान पर प्रति बोरी 300 रुपये का अंतर है। ऐसे में लुटने से बचने के लिए किसान समितियों के चक्कर काट रहे हैं। वहीं जिले मे सीमा पार खाद की तस्करी धड़ल्ले से जारी है और किसान परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन

किसानों ने आरोप लगाया कि किसानों को जरूरत के अनुसार खाद नहीं मिल रहा है। किसानों का आरोप है कि समितियों पर उन्हें डीएपी खाद के दो से तीन बोरी के साथ 600 रुपये की कीमत की नैनो स्प्रे डीएपी की बोतल दे रहे हैं।
ऐसे में न चाहते हुए भी किसानों को मजबूरी में नैनो डीएपी की बोतल लेनी पड़ रही है। किसान रामबरन, सुखदेव, राममिलन, रंजीत, रामदयाल, राम सुमेर आदि का कहना है कि प्राइवेट दुकानदारों के पास डीएपी खाद नहीं है। समितियों पर डीएपी आ रही है और बंट भी रही है, लेकिन वह दो या तीन बोरी के साथ नैनो डीएपी ले जाने के लिए विवश कर रहे हैं।
विज्ञापन

एक बोरी डीएपी खाद की कीमत 1350 रुपया है। उसके साथ नैनो डीएपी लेने पर 600 रुपये और ले रहे हैं। कुल मिलाकर एक बोरी डीएपी की कीमत 1550 से 1650 रुपये पड़ रही है। किसानों का कहना है कि डीएपी की किल्लत से फसल की बुवाई प्रभावित हो रही है।
इस संबंध में साधन सहकारी समितियों के सचिवों का कहना है कि बगैर नैनो डीएपी लिए आगे से ही डीएपी नहीं मिल रहा है। इसके कारण नैनो डीएपी ले आना और उसे किसानों में बेचना मजबूरी हो गई है।
किसानों का कहना है कि उन्हें हर छमाही में खाद की समस्या से दो चार होना पड़ता है लेकिन समस्या का हल कोई नहीं करता है। समस्या को कोई हल निकलता दिखाई भी नहीं पड़ता। किसान के भाग्य में तो लाइन में ही लगना लिखा हुआ है। डीएपी खाद के बिना वे गेहूं की बुआई नहीं कर पा रहे हैं। उनकी बुआई पिछड़ती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें