-भवानीगंज थाना क्षेत्र के गांव जंगलीपुर की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
डुमरियागंज/भवानीगंज। भवानीगंज थाना क्षेत्र के जंगलीपुर निवासी आदित्य वर्मा को शुक्रवार की सुबह कुछ ने हमला कर मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़ित प्रधान प्रतिनिधि ने भवानीगंज पुलिस को शिकायती पत्र देकर हमलावर आरोपियों पर विधिक कार्यवाई की मांग की है।
भवानीगंज पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में आदित्य वर्मा ने आरोप बताया कि वह ग्राम जंगलीपुर के प्रधान प्रतिनिधि होने के कारण शुक्रवार की सुबह नौ बजे गांव में है स्थित पोखरे पर कार्य को देखने गया था। जहां पर गांव के ही मायाराम, बबलू, सूर्यभान, शोभाराम, रोहित, मोहित ने पुरानी रंजिश के कारण गोलबंद होकर उनके ऊपर लाठी डंडा फरसा लेकर हमला कर दिए। जिससे उनका सिर फट गया और वे बेहोश हो गए। मुझको मरा जानकर छोड़कर जाते समय हमलावरों ने जान से मारने की धमकी भी दी। ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा होने पर वह लोग वहां से भाग गए।
भवानीगंज थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि तहरीर मिली है। तहरीर के आधार पर नामजद आरोपियों के विरुद्ध केस पंजीकृत कर जांच की जा रही है।