फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी रंजिश मौजूदा और पूर्व प्रधान में मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
चुनावी रंजिश मौजूदा और पूर्व प्रधान में मारपीट
विज्ञापन

- शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के लेदवा गांव का है मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
शोहरतगढ़। थाना क्षेत्र के लेदवा में शुक्रवार की चुनावी रंजिश को लेकर पूर्व व वर्तमान प्रधान पक्ष के बीच जमकर मारपीट हुई। मारपीट के दौरान लाठी व लोहे के रॉड से दोनों पक्ष एक-दूसरे पर हमला किए। दोनों पक्ष के कई घायल हो गए। कुछ घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

क्षेत्र के लेदवा गांव के पूर्व प्रधान कपूर चंद्र के परिजन व वर्तमान प्रधान शौकी के परिजन के बीच चुनावी रंजिश शुक्रवार रात कहासुनी के साथ ही मारपीट शुरू हो गई। मारपीट की इस घटना में दोनों पक्ष के कई लोग घायल हो गए हैं। सभी को शोहरतगढ़ सीएचसी में लाया गया। जहां डॉक्टरों ने ग्राम प्रधान शौकी के भाई रमेश पासवान को सिर में गंभीर चोट लगने के कारण जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना पर सीओ प्रदीप कुमार यादव व थानाध्यक्ष आरबी सिंह मय फोर्स पहुंच स्थिति को नियंत्रण किया। सीओ प्रदीप कुमार यादव ने बताया शुक्रवार की रात में लेदवा गांव में चुनावी रंजिश को लेकर मारपीट हो गई है। दोनों पक्ष के लोगों को थाना पर लाया गया है। स्थित शांतिपूर्ण है। घायलों का इलाज चल रहा है। जांच कर उचित कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें