फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेहूं कटाई का पैसा मांगने पर खूनी संघर्ष, पांच जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
गेहूं कटाई मांगने पर मारपीट, पांच जख्मी
विज्ञापन

कंबाइन मशीन से काटा था गेहूं, मांग रहे थे रकम
त्रिलोकपुर थानाक्षेत्र के भनवापुर गांव की घटना
सुरक्षा के मद्देनजर गांव में पुलिस फोर्स तैनात
संवाद न्यूज एजेंसी
मन्नीजोत। त्रिलोकपुर थानाक्षेत्र के भनवापुर गांव में बृहस्पतिवार को गेहूं की कटाई का बकाया रुपये मांगने के लिए दो पक्ष आपस में भिड़ गए। जमकर मारपीट हुई। मारपीट की इस घटना में पांच लोग जख्मी हो गए। गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन

क्षेत्र के भनवापुर गांव निवासी पूर्व प्रधान जोगिंद्र दुबे के भाई पवन ने अपनी कंबाइन मशीन से गांव के ही चिनकाई का गेहूं काटा था। उसी कटाई का रकम मांगने पवन सुबह करीब सात चिनकाई के घर गए, जहां चिनकाई के घर के लोगों ने बताया कि वह घर पर नहीं है। पवन ने कहा कि उनसे बता देना गेहूं कटाई का बकाया दे देंगे। इसके बाद वह कुसम्ही और वहां से सहिजवार चले गए। वहां से लौटकर फिर चिनकाई के घर रकम लेने जा रहे थे। आरोप भनवापुर चौराहे पर पहुंचे तो पहले से मौजूद चिनकाई उनकी बाइक पीछे से खींचने लगा और गाली देने लगा। तब तक कई लोगों ने मिलकर पीटना शुरू कर दिया। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच खूब लाठी-डंडे चले। मारपीट में एक पक्ष के जोगिंदर और पवन का सिर फट गया। वहीं दूसरे पक्ष के मोती, राजू और रामसूरत घायल हो गए। मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक त्रिलोकपुर रणधीर मिश्र ने स्थिति का जायजा लिया। जानकारी मिलते ही सीओ इटवा, प्रभारी निरीक्षक भवानीगंज रवींद्र कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक डुमरियागंज केडी सिंह के साथ पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रभारी निरीक्षक त्रिलोकपुर रणधीर मिश्र ने कहा कि पैसे के लेनदेन को लेकर मारपीट हुई है। तहरीर मिली है, जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें