फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बुखार तोड़ रहा बादन, सर्दी-खांसी से मरीज बेहाल

विज्ञापन
जिला अस्पताल की ओपीडी में परामर्श के लिए पहुंचे मरीज संवाद - फोटो : udhampur news
विज्ञापन
बस्ती। सुबह-शाम गलन और दोपहर में तेज धूप के कारण लोगों की सेहत बिगड़ रही है। अस्पतालों में मौसमी बीमारियों के मरीजों की संख्या 20 फीसदी तक बढ़ी है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण बीते कुछ दिनों से मौसम में रोज बदलाव हो रहा है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल की ओपीडी बुखार और सर्दी-खांसी से मरीज बेहाल पहुंच रहे हैं। मेडिसिन और बाल रोग विभाग में मरीजों की संख्या अधिक रही। सोमवार को जिला चिकित्सालय में 875 मरीजों ने चिकित्सीय परामर्श के लिए पर्चा बनवाया। ओपीडी में आए मरीजों को जांच के बाद दवा के साथ-साथ सावधानी बरतने की सलाह दी गई।
बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. पीएस पटेल ने बताया कि मौसम परिवर्तित होने से सर्दी-जुकाम, खांसी, बुखार सहित वायरल बीमारी और पेट दर्द के मरीज अस्पताल में आ रहे हैं। बीमारी से बचाव के लिए सतर्कता जरूरी है।
विज्ञापन

सबसे ज्यादा बच्चों और बुजुर्गों को परेशानी हो रही है। बताया कि गंभीर संक्रमण वाले बच्चों को चिल्ड्रेन वार्ड और पीआईसीयू में भर्ती किया जा रहा है। वहीं, सांस लेने में तकलीफ वाले बुजुर्ग मरीजों को आईसीयू में रखा जा रहा है। फिजीशियन डॉ. महेश प्रसाद का कहना है कि मौसम में बदलाव का असर दिख रहा है। बुखार के साथ लोगों का बदन टूट रहा है। उन्हें बचाव संबंधी सलाह दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें