फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: राजकीय जिला पुस्तकालय में बढ़ाई जाएंगी सुविधाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। राजकीय जिला पुस्तकालय समिति बस्ती की बैठक जिला विकास अधिकारी अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में हुई। इसमें पुस्तकालय के विकास, उन्नयन, संवर्धन एवं अधिक उपयोगी बनाने पर चर्चा की गई। छात्र-छात्राओं को स्क्रीन से पन्नों की ओर लाकर पठन संस्कृति के विकास पर जोर दिया गया।प्रभारी पुस्तकालयाध्यक्ष व प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कॉलेज बस्ती डॉ. विजय प्रकाश वर्मा ने बताया कि जिला पुस्तकालय समिति के माध्यम से राजकीय जिला पुस्तकालय बस्ती को और अधिक उपयोगी बनाया जाएगा। बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकुर वर्मा, सह जिला विद्यालय निरीक्षक अनूप कुशवाहा, जिला युवा कल्याण अधिकारी प्रतिनिधि, प्रो. बलराम गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें