फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बदलते मौसम में बुखार-खांसी के बढ़े मरीज

Mon, 11 Nov 2024 12:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
भनवापुर। ब्लाॅक क्षेत्र के पीएचसी तरहर, बिजौरा व सोहना में रविवार को जन आरोग्य स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया। मेले में 104 मरीजों का इलाज कर निशुल्क दवाएं दी गई। वर्तमान में मौसम में परिवर्तन से खांसी के मरीज बढ़े हैं। इसके साथ-साथ गैस्ट्रो, एसिडिटी, पेट दर्द, फंगस संक्रमण तथा जोड़ों में दर्द आदि के मरीज आए।
विज्ञापन

अधीक्षक डॉ. शैलेंद्र मणि ओझा ने पीएचसी तरहर का निरीक्षण किया मौके पर उपस्थित डॉ. हनुमंत लाल मिश्र के साथ 34 मरीजों का जांच कर जरूरी दवाएं दी। पीएचसी बिजौरा में डॉ. इर्शदेव आर्या ने 37 मरीजों और पीएचसी सोहना में डॉ. बीके सिंह ने कुल 33 मरीजों का इलाज किया और निशुल्क दवाई दीं। डॉ. शैलेंद्र मणि ओझा ने बताया कि वर्तमान समय में बदलते हुए मौसम को देखते हुए गले में संक्रामक तथा मच्छर जनित बीमारियां होने की संभावना बढ़ जाती है। इसको देखते हुए आम जनमानस को सफाई,शुद्ध पेयजल तथा मच्छर से बचाओ पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।
विज्ञापन

इस दौरान पीएन तिवारी, कौस्तुभ, अंबुज श्रीवास्तव, प्रिंस पांडेय, रवींद्र कुमार, अश्वनी अग्रहरि, अमित तिवारी, मनोज मिश्र आदि मौजूद रहे।क
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें