जरवलरोड (बहराइच)। रोडवेज बस से सफर कर रही एक महिला की तबीयत शुक्रवार देर रात अचानक बिगड़ गई। बस को घाघराघाट स्थिति एक ढाबे पर रोककर एंबुलेंस से महिला को सीएचसी लाया गया, जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस को सूचना दिए बिना परिजन शव लेकर घर चले गए। सिद्धार्थनगर जिले के टेडवा डुमारियागंज निवासी शांति देवी (60) पत्नी राम सुमिरन शुक्रवार देर रात लखनऊ से डुमरियागंज जाने वाली रोडवेज बस से घर लौट रही थीं।
बस घाघराघाट स्थित एक ढाबे के पास पहुंचने पर शांति की हालत अचानक खराब हो गई। चालक व परिचालक ने एंबुलेंस के माध्यम से महिला को सीएचसी मुस्तफाबाद ले भेजवाया। वहां डाॅ. अजय ने महिला को मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष जरवलरोड बृजराज प्रसाद ने बताया कि इस बारे में पता करवाया जाएगा। संवादं