फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सुबह में हो रहा दोपहर का अहसास... तापमान 41 डिग्री पार

Thu, 18 Apr 2024 12:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
धूप की वजह से लोग घरों से बाहर निकलने में कर रहे परहेज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। इन दिनों धूप की तपिश इतनी तेज हो गई है कि सुबह में ही दोपहर का एहसास हो रहा हैं। बुधवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। ऐसे मौसम में लोग घरों से बाहर निकलने से परहेज कर रहे हैं। धूप में लोग कामकाज पर जाने से बच रहे हैं। बीमार लोगों की परेशानी तो और भी ज्यादा बढ़ जा रही है।
विज्ञापन

इस मौसम में शीतल पेय पदार्थों की मांग बढ़ गई है। डॉक्टरों की मानें तो इन दिनों बुखार, खांसी, गले का इंफेक्शन, दमा और सांस संबंधी अन्य बीमारियों की चपेट में आने लगे हैं। इसके अलावा तेज धूप का असर सब्जियों पर पड़ रहा है। इसके पौधे सूखने लगे हैं। गर्मी अधिक बढ़ने के कारण बिजली खपत भी बढ़ गई है। अप्रैल में इतनी गर्मी बढ़ गई है कि मई-जून की गर्मी का एहसास होने लगा है। दिन में लू और धूप से बचाव के लिए लोग घरों से कम निकल रहे हैं। जरा सी असावधानी लोगों की सेहत बिगाड़ दे रही है। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि आगे भी तापमान में वृद्धि होगी। इससे गर्मी और अधिक पड़ेगी। बुधवार को अधिकतम तापमान 41.3 डिग्री व न्यूनतम 28 डिग्री दर्ज की गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें