फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: मुंबई में मिला लापता युवक का लोकेशन, परिवार खुश

Thu, 18 Apr 2024 12:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- गोल्हौरा थाना क्षेत्र निवासी युवक संदिग्ध हालात में हो गया था लापता
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

शोहरतगढ़। गोल्हौरा थाना क्षेत्र बरदही नानकार निवासी लापता युवक का पांचवे दिन बुधवार को मुबंई में लोकेशन मुंबई में मिला। लापता युवक की तलाश में जुटी पुलिस व सर्विलांस की टीम ने युवक के मोबाइल के जरिए ट्रेस कर उसे खोज निकाला। पुलिस ने इसकी जानकारी जब परिजनों को दी तो परिजनों के चेहरे खिल उठे।
लापता युवक के भाई ने मुंबई में रह रहे अपने एक रिश्तेदार को बताए गए लोकेशन पर भेजा। रिश्तेदार लोकेशन के माध्यम से युवक को ढूढ़ने में सफल रहें। रिश्तेदार ने जब उससे पूछा कि यहां कैसे पहुंच गए। तो वह सही जानकारी नहीं दे पाया। रिश्तेदार के अनुसार उसका मानसिक संतुलन कुछ ठीक नहीं लग रहा था। वहीं, सूचना पर परिजन उसे लेने के लिए मुंबई निकल गए हैं।
विज्ञापन


क्षेत्र के बरदही नानकार निवासी आशुतोष तिवारी उर्फ सूरज एक फाइनेंस कंपनी में कार्य करता है। रोज की तरह घर से निकलकर वह कंपनी में कार्य करने गया था। शनिवार शाम साढ़े सात बजे परिजनों ने जब उसे फोन किया तो मोबाइल नंबर बंद बताने लगा। जब देर रात तक आशुतोष तिवारी घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने खोजबीन शुरू कर दी थी। जब कोई जानकारी नही मिली तो रविवार की दोपहर गोल्हौरा थाना में आलोक त्रिपाठी ने तहरीर देकर पुलिस को जानकारी दी थी। मामले में पुलिस ने गुमसुदगी का मुकदमा दर्ज कर लिया था। लेकिन चार दिन बीत जाने के बाद भी जब उसका पता नहीं चला तो परिजन चिंता के मारे तरह-तरह की अप्रिय घटना का अंदेशा कर रहे थे।
विज्ञापन


बोले जिम्मेदार

पुलिस के मुताबिक लापता आशुतोष तिवारी उर्फ सूरज का मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगाया गया था। सर्विलांस की मदद से मुंबई में लोकेशन मिला है। मुंबई से यहां आने पर उससे पूछताछ की जाएगी। उसके जानकारी देने के बाद ही लापता होने का कारण पता चल पाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें