इटवा कस्बे में निर्माणाधीन सड़क पर जाम में फंसे राहगीर।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
स्थानीय कस्बा के बिस्कोहर मार्ग का निर्माण कार्य चल रहा है। मार्ग पर महीने भर से सिर्फ गिट्टी डालने का काम चल रहा है। रोड उखडने व गिट्टिया इधर-उधर फैलने से जाम लगना नियति हो गई है। इससे राहगीरों को आवागमन में काफी परेशानी हो रहा है। दुव्र्यवस्था पर जिम्मेदार चुप्पी साधे हुए हैं। इससे लोगों में असंतोष बना हुआ है।
कस्बे में निर्माणाधीन बिस्कोहर मार्ग पर करीब एक माह से सिर्फ गिट्टियां डालने का काम चल रहा है। पानी आदि भी न डाले जाने से गिट्टी बैठने के बजाय इधर-उधर फैल रही है। इस पर वाहन चालक आए दिन गिरकर चोटहिल हो रहे हैं।
लोगो का कहना है कि इस मार्ग पर तहसील आदि होने के कारण हर दम आवागमन रहता है। बावजूद कार्य बहुत धीमी गति से हो रहा है। मार्ग पर दिन भर धूल उड़ती रहती है, जो लोगों को बीमार करने के साथ ही दुकानदारों का कारोबार भी चौपट कर रही है।
जाम में फंसने से राहगीरों का काफी समय बर्बाद हो रहा है। तीखी धूप में जर्जर सड़क पर जाम से हर कोई बेहाल है। बावजूद प्रशासन के जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं। टवा व्यापार मंडल के अध्यक्ष शिवकुमार वर्मा, नंदलाल सोनी, रिजवान अहमद सिद्दीकी, सुनील कुमार, अर्जुन सिंह, भोला सिंह, राहुल प्रताप सिंह , दीपक वर्मा आदि ने स्थानीय प्रशासन से सड़क मरम्मत कार्य में तेजी लाने की मांग की है। इस संबंध में उपजिलाधिकारी इटवा जुबेर बेग ने कहा कि विभागीय अधिकारियों से वार्ता कर हल निकालने का प्रयास करेंगे।