फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निरीक्षण में गैरहाजिर 72 शिक्षकों का वेतन रोका

Tue, 26 Apr 2016 11:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
हाईकोर्ट के फैसले से खुशी - फोटो : AmarUjala
विज्ञापन
कार्य में लापरवाही और निरीक्षण में अनुपस्थित मिलने पर बीएसए ने 72 शिक्षकों का वेतन रोक दिया है। इन्हें नोटिस जारी करते हुए स्पष्टीकरण मांगा गया है। समुचित जवाब न मिलने पर शिक्षकों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई की जद में आए ज्यादातर शिक्षक जोगिया, मिठवल और बढ़नी ब्लॉक के हैं।
विज्ञापन

स्कूलों के संचालन में गड़बड़ी की शिकायतों पर बीएसए ने खंड शिक्षा अधिकारी व सह समन्वयक की टीम गठित कर निरीक्षण का निर्देश दिया है। टीम के निरीक्षण में प्राथमिक विद्यालय महुआ में सहायक अध्यापक रूप सिंह यादव, प्राथमिक विद्यालय ककरहीं में पुष्पा यादव, प्राथमिक विद्यालय केवटलिया प्रथम में साधना व नेहा दीक्षित, पूर्व माध्यमिक विद्यालय टड़िया बाजार में अनुदेश हरिशंकर गुप्ता, अनुज कुमार त्रिपाठी, पूर्व माध्यमिक विद्यालय पकड़ी में सहायक शिक्षिका रीता, प्राथमिक विद्यालय खिरकिया में अंजना शर्मा, पूर्व माध्यमिक विद्यालय भप्सी में प्रधानाध्यापक अमरजीत प्रसाद, प्राथमिक विद्यालय कोइलीघाट में सहायक अध्यापक मोनिका यादव, प्राथमिक विद्यालय लखनपारा प्रथम में शिक्षा मित्र सुनीता साहनी, पूर्व माध्यमिक विद्यालय लखनपारा में सहायक अध्यापक भानू प्रताप सिंह, पूर्व माध्यमिक विद्यालय पहड़वा में बृजबिहारी शर्मा, प्राथमिक विद्यालय बहरजवा में रेशमा, प्राथमिक विद्यालय हड़हवा में विभा यादव, प्राथमिक विद्यालय जोगीबारी में इंद्रावती, वंदना, प्राथमिक विद्यालय सोनौरा में निशु चौधरी, पूर्व माध्यमिक विद्यालय लखनपारा के में पूजा, प्राथमिक विद्यालय में सुमन मिश्रा, वंदना पांडेय, प्राथमिक विद्यालय सिरसिया में रौनक मिश्रा, नीशू रानी, प्राथमिक विद्यालय कोइलीघाट में शिक्षा मित्र राजेश गौड़, पूर्व माध्यमिक विद्यालय लखनपारा में अनुदेशक हेमलता, पूर्व माध्यमिक विद्यालय कटहना में अनुदेशक नीलम भास्कर, शशिकला, प्राथमिक विद्यालय लखनपारा में शिक्षा मित्र सुनीता साहनी अनुपस्थित रहे। सभी के अनुपस्थित तिथि का वेतन रोकने का निर्देश देते हुए स्पष्टीकरण का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें