फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: परिवारिक कलह से तंग बुजुर्ग ने राप्ती में लगाई छलांग, बचाया

Wed, 11 Mar 2026 11:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बांसी। पारिवारिक कलह से तंग बुजुर्ग ने बुधवार को बांसी कस्बे से गुजरने वाली राप्ती नदी पुल से छलांग लगा दी। स्थानीय लोगों व नाविक ने तत्परता दिखाते हुए बुजुर्ग को बचा लिया। उनकी पहचान उसका थाने के सेमरा खुर्द गांव निवासी उपेंद्रनाथ पांडेय (57) के रूप में हुई है।
विज्ञापन


बुजुर्ग की डूबने की सूचना पर पहुंचे कोतवाली प्रभारी मृत्युंजय पाठक के निर्देशन में पुलिसकर्मियों ने तत्काल सक्रियता दिखाई। इस बचाव अभियान में स्थानीय नाविक प्रदीप मांझी ने नदी में छलांग लगाई और डूबते हुए बुजुर्ग को किनारे तक पहुंचाया। कांस्टेबल सुनील कुमार दुबे ने नाविक के साथ बुजुर्ग का रेस्क्यू किया। समय रहते मिली मदद के कारण व्यक्ति की जान बच सकी। पुलिस प्रशासन ने नाविक प्रदीप मांझी और मददगार नागरिकों के इस साहसिक कार्य की सराहना की है। वहीं, पुलिस के पूछने पर वृद्ध ने बताया कि पारिवारिक विवाद के चलते मानसिक तनाव में आकर राप्ती नदी के पुल से छलांग लगा दी थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें