फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: जांच के डर से भागा टेंपो पलटा, पांच जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उसका बाजार। थाना क्षेत्र के मधवापुर पेट्रोल पंप के पास बुधवार की दोपहर में एक ऑटो पलट जाने से तीन महिलाओं समेत पांच लोग घायल हो गए। इनमें एक महिला और एक युवक के हाथ में फ्रैक्चर है। बुजुर्ग के पैर में फ्रैक्चर जबकि दो महिलाओं के सिर में चोट आई है। इन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज सिद्धार्थनगर रेफर किया गया है।
टेंपो चालक अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि वह उसका बाजार के टेंपो स्टैंड से सवारी बैठाकर नौगढ़ जा रहा था। नगर के पेट्रोल पंप के समीप परिवहन विभाग के पीटीओ बोलेरो से बगल से निकले। पकड़े जाने के डर से बचने के लिए ऑटो दूसरी दिशा में मोड़ने लगा, तभी बोलेरो पीछे आई और उसकी टक्कर से ऑटो पलट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें बैठे सेखुई निवासी नंदे साहनी (60) का पैर और यहीं के अंकुर (23) के हाथ में फ्रैक्चर हो गया। छितरापर निवासी अबुना (62) के हाथ में फ्रैक्चर हुआ है, और महराजगंज की पूनम के सिर में चोट आई है। इन्हें लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उसका बाजार सीएचसी पहुंचाया। डाॅक्टरों ने घायलों का प्रारंभिक इलाज कर गंभीर स्थिति देखते हुए सभी को सिद्धार्थनगर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। इस संबंध में पीटीओ मुजफ्फर हुसैन सिद्दीकी ने बताया कि वह दो टेंपो का चालान कर उसका थाने पर भेज सिद्धार्थनगर के लिए निकल रहे थे। मणवापुर के पास टेंपो चालक इनकी बोलेरो गाड़ी देखकर भागने लगा और लगभग 50 मीटर दूर जाकर अनियंत्रित होकर पलट गया। इनकी गाड़ी से टेंपो में टक्कर नहीं लगी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें