फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: रोड पर लड़ते रहे सांड़ से भिड़ी बाइक, सवारों की हालत नाजुक

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिस्कोहर। बलरामपुर के गौरा- तुलसीपुर मार्ग पर अहिरौली गांव के पास बुधवार की दोपहर बीच सड़क पर दो सांड़ आपस में भिड़ गए। इनकी चपेट में आकर बाइक सवार दो वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत नाजुक बनी है।
घटना तुलसीपुर थाना क्षेत्र के अहिरौली गांव की है। यहां दोपहर 12:00 बजे के करीब दो सांड़ आपस में भिड़ गए। वह लड़ते-लड़ते सड़क के बीच आ गए। इसी समय त्रिलोकपुर थाना व नगर पंचायत बिस्कोहर के वार्ड नंबर एक रोहनीभारी निवासी शुक्रुल्लाह (60) व वार्ड नंबर दो सिकौथा निवासी जैनुल्लाह (49) बाइक से तुलसीपुर की तरफ जा रहे थे। सांड़ लड़ते-लड़ते उनकी बाइक से टकरा गए। इससे बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे में दोनों लोग गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान तुलसीपुर की तरफ जा रहे बिस्कोहर निवासी प्रभात जायसवाल ने देखा तो उन्होंने ग्रामीणों की मदद से अपने वाहन से दोनों घायलों को गौरा चौराहा पर स्थित एक निजी अस्पताल पर पहुंचाया। जहां दोनों घायलों का इलाज चल रहा है।न
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें