फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूरी न मिलने से क्षुब्ध महिलाओं का धरना

Mon, 06 Nov 2017 10:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
बांसी ब्लॉक कार्यालय पर धरना देतीं गोनहाताल गांव की महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बांसी। काम के बाद भी मजदूरी न मिलने से नाराज मनरेगा की महिला मजदूर सोमवार को ब्लाक गेट पर धरने पर बैठ गई। ग्राम पंचायत अधिकारी व रोजगार सेवक पर गड़बड़ी का आरोप लगाया। मांगों के समर्थन में नारेबाजी करते हुए बीडीओ को ज्ञापन सौंपा। मामला ब्लॉक क्षेत्र के गोनहा ताल गांव का है।
विज्ञापन

धरने पर बैठी महिलाओं का कहना था कि मनरेगा के तहत चार माह पहले गांव में काम कराया गया था। काम खत्म होने के महीनों बाद भी मजदूरी नहीं दी जा रही। कई बार ग्राम पंचायत अधिकारी से गुहार लगाई गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। आरोप लगाया कि सेक्रेट्री ने धांधली कर मजदूरी का पैसा हड़प लिया है और अब भुगतान में आनाकानी कर रहा है। ब्लाक गेट के सामने धरने पर बैठी महिलाओं ने जमकर नारेबाजी की।
सेक्रेट्री व रोजगार सेवक को हटाने की मांग की। महिलाओं ने बीडीओ को मामले से अवगत कराया। जानकारी होने के बाद ग्राम पंचायत अधिकारी जयप्रकाश राय मौके पर पहुंच गए और धरनारत मजदूरों को मजदूरी दिलाने का आश्वासन देकर शांत किया। इसके बाद काफी समझाने पर सभी धरने से उठे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें