फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़नी से दो, डुमरियागंज, बांसी से अध्यक्ष पर 1-1 नामांकन

Mon, 06 Nov 2017 10:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
शोहरतगढ़ तहसील में नामांकन करते प्रत्याशी निसार बागी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। निकाय चुनाव में नामांकन प्रक्रिया ने सोमवार से जोर पकड़ लिया है। तीसरे दिन बढ़नी, बांसी और डुमरियागंज से अध्यक्ष पद के लिए नामांकन हुआ। बढ़नी में दो उम्मीदवरों ने पर्चा भरा, जबकि बांसी व डुमरियागंज से एक-एक प्रत्याशी ने नामांकन किया। सदर व शोहरतगढ़ निकाय में तीसरे दिन भी अध्यक्ष पद पर नामांकन का खाता नहीं खुल सका। हालांकि सदस्य पद के लिए कइयों ने पर्चा भरा। निर्वाचन कार्यालय के मुताबिक अध्यक्ष पद के लिए चार व सभासद-सदस्य पद के लिए कुल 31 उम्मीदवारों ने नामांकन किया।
विज्ञापन

जिले की छह निकायों में शनिवार से शुरू हुई नामांकन प्रक्रिया दो दिनों तक सुस्त रही।
उसका बाजार नगर पंचायत को छोड़कर किसी अन्य निकाय से कोई नामांकन नहीं हुआ था। सोमवार को नामांकन प्रक्रिया ने जोर पकड़ा। अभ्यर्थी नामांकन फार्म जमा करने के लिए तहसील कार्यालय पहुंचे। सदर नगर पालिका में सदस्य पद के लिए छह उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र जमा किया। उसका नगर पंचायत से भी सिर्फ सदस्य पद के फार्म भरे गए। नौ उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र जमा किया। नामांकन प्रक्रिया एसडीएम डॉ. महेंद्र कुमार, एसओसी ओमप्रकाश अंजोर की देखरेख में कराई गई।
शोहरतगढ़ तहसील में बढ़नी व शोहरतगढ़ नगर पंचायत के लिए चल रहे नामांकन प्रक्रिया में सोमवार को काफी चहल-पहल रही। बढ़नी से अध्यक्ष पद के लिए निसार अहमद और मो. इब्राहिम ने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नामांकन पत्र जमा किया। बता दें कि निसार अहमद सपा से अध्यक्ष पद के लिए टिकट मांग रहे थे। यहां सदस्य पद पर 4 ने नामांकन किया। शोहरतगढ़ में किसी भी पद पर कोई नामांकन नहीं हुआ।
विज्ञापन

उधर, बांसी नगर पालिका में अध्यक्ष पद के लिए राममिलन ने पर्चा दाखिल किया। सभासद पद के लिए नौ नामांकन हुए। डुमरियागंज में अध्यक्ष पद पर कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में अशोक ने नामांकन किया। सदस्य पद पर तीन उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र जमा किया। नामांकन को लेकर तहसीलों में गहमागहमी का माहौल रहा। भारी फोर्स मुस्तैद रही। कई उम्मीदवार जुलूस लेकर पहुंचे, लेकिन उन्हें गेट पर ही रोक लिया गया। चेकिंग के बाद प्रत्याशी व उसके प्रस्तावकों को ही अंदर जाने की इजाजत दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें