संवाद न्यूज एजेंसी
पथरा। क्षेत्र के पथरा तिगोड़वा मार्ग पर विशुनपुरवा गांव के पुलिया के पास जल निगम के ठेकेदार की ओर से पाइपलाइन डालने के लिए गड्ढे की खोदाई की गई। इसे खुला छोड़ दिया गया है, जिससे राहगीरों को हादसे डर सता रहा है।
क्षेत्र के प्रदीप, रामसरन, सरविंद, नारायण, जवाहर लाल, सैनी सहित आदि ने कहा कि बगल में गहरी खाई है। जो ठेकेदार की लापरवाही के चलते किसी दिन बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकता है। उक्त मार्ग से हर दिन दर्जनों स्कूल की गाड़ियां गुजरती हैं, जिससे हादसे का डर बना हुआ है। ठेकेदार के इस लापरवाही के लिए उसके ऊपर कार्रवाई करने की मांग की है।
नाली निर्माण कराने की मांग की : शोहरतगढ़ । बढ़नी विकास क्षेत्र के मधवानगर डीह गांव में अभी तक नाली का निर्माण नहीं हुआ है, जिससे गांव के लोगों दिक्कत हो रही है। लोगों के घरों का पानी नहीं निकल पा रहा है। गांव के सुरेश, कमलेश, आशू, सुखराम आदि कहना कि मधवानगर डीह गांव विकास का कार्य नहीं हुआ है। गांव में अभी तक नाली का निर्माण नहीं हो पाया है। सभी लोगों ने नाली का निर्माण होने की मांग की।