पथरा। पथरा फीडर में खराबी के चलते मंगलवार को फीडर के 100 गांवों में विद्युत सप्लाई ठप हो गई। इससे उपभोक्ताओं के समक्ष संकट खड़ा हो गया है। मोबाइल सहित बिजली के उपयोग का इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं।
जानकारी के अनुसार पथरा फीडर से लगभग 100 गांवों की विद्युत आपूर्ति की जाती है जहां फीडर में खराबी के चलते आपूर्ति बंद रही सुबह आठ बजे कटी विद्युत सप्लाई सांय 7.30 बजे बहाल नहीं हो सकी जिससे लोगों के बिजली से चलने वाले उपकरण बंद हो गये लोगों के घरों में लगा इन्वर्टर डिस्चार्ज हो गया जिसके चलते घरों में अंधेरा छा गया जिससे लोग देर सायं तक परेशान रहे समाचार लिखे जाने तक विद्युत सप्लाई बहाल नहीं हुई। इस संबंध में जेई अमरनाथ रैवनियार ने बताया कि फीडर का ड्राम दग गया था, जिसे बनाया जा रहा है। जल्द ही सप्लाई बहाल हो जाएगी।