फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट की चपेट में आई बहू, बचाते समय ससुर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
करंट की चपेट में आई बहू, बचाते समय ससुर की मौत
विज्ञापन

शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के सिरसिया मिश्र गांव के टोला मदरहिया की घटना
अमर उजाला ब्यूरो
शोहरतगढ़/ पकड़ी बाजार। शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के सिरसिया मिश्र गांव के टोला मदरहिया में शनिवार रात पंखे से करंट की चपेट में आई बहू को बचाते समय सीढ़ी से गिरकर ससुर की मौत हो गई। जबकि झुलसी बहू का इलाज शोहरतगढ़ सीएचसी में चल रहा है। लाश का पंचनामा करके पुलिस ने शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
क्षेत्र के सिरसिया मिश्र टोला मदरहिया लक्ष्मी (25) व उसका पति जितेंद्र चौधरी टेबल फैन लगाकर सो रहे थे। बताया जा रहा है कि स्टैंड पंखे को सही करते समय लक्ष्मी करंट की चपेट में आ गई और झटके से घायल हो गई। चीख सुनकर उसके ससुर दुर्गा प्रसाद (55) दौड़कर उसे बचाने गया तो उसे भी करंट का झटका लगा और सीढ़ी पर गिर पड़ा जिससे उसके सिर में गंभीर चोट लगी और मौत हो गई। जबकि घायल लक्ष्मी को एंबुलेंस से शोहरतगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉक्टरों के मुताबिक स्थिति में सुधार है। एसओ अवधेश राज सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी मिली थी। शव का पंचनामा करके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें