फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: संदिग्ध हालात में युवती की माैत

Fri, 26 Jun 2026 11:14 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बांसी। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार की सुबह करीब नौ बजे 22 वर्षीय युवती का शव घर में ही छत के कुंडे से फंदे के सहारे लटका मिला। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि मृतक के दो मकान थे। सुबह उठने के बाद चाय बनाकर परिजन को पिलाकर युवती पीछे वाले घर में चली गई। कुछ देर बाद उसका शव फंदे से लटका हुआ मिला। इसकी सूचना परिजनों ने पुलिस को दी। इस संबंध में कोतवाल बांसी मृत्युंजय पाठक ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें