फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर, पिता की मौत, पुत्र घायल

Mon, 03 Jun 2024 01:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो- है
विज्ञापन

इटवा थाना क्षेत्र के इटवा-बेलवा मार्ग पर दुफेडिया गांव के पास हुई घटना

संवाद न्यूज एजेंसी

इटवा। स्थानीय थाना क्षेत्र के दुफेडिया चौराहे के पास शनिवार देर रात पिकअप ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इस हादसे में पिता की मौत हो गई, जबकि तीन वर्षीय बच्चा जख्मी हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं बच्चे का इलाज चल रहा है।

क्षेत्र के इटवा कस्बा निवासी मान सिंह चौधरी (35) पुत्र राम सिंह मनई क्षेत्र के मिठौवा चौराहे पर खाद बीज की दुकान करता था और वहीं परिवार सहित रहते भी थे। दुकान के सामान की खरीद के लिए वह नियमित शाम को इटवा आकर पुन: मिठौवा लौट जाया करता था। शनिवार को भी वह इटवा आया और व्यापारियों से मिलकर अपने तीन वर्षीय पुत्र को लेकर बाइक से पुन: देर रात मिठौवा लौट रहे था। अभी वह इटवा-बेलवा मार्ग पर स्थित दुफेडिया गांव से आगे पहुंचा था कि सामने से आ रही गेहूं लदी पिकअप ने टक्कर मार दी। हादसा देखकर मौके पर आसपास के लोग पहुंच गए और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इटवा लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, बच्चे का इलाज चल रहा है। मानसिह चौधरी पांच भाइयों में चौथे नंबर पर था और वह दो बच्चों का पिता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में एसओ इटवा संतोष कुमार तिवारी ने बताया कि शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच करके आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें