फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पापा हमारा क्या दोष: सिद्धार्थनगर में दो बच्चों संग पिता ने खाया जहर, बेटे की हुई मौत, बेटी की हालत गंभीर

Fri, 25 Aug 2023 09:58 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, सिद्धार्थनगर

सार

एक पिता ने दो बच्चों को खुद ही जहर खलाकर खुदकुशी करने की कोशिश की। जिसमें बेटे की मौत हो गई है और बेटी और खुद अस्पताल में जिंदगी से जंग लड़ रहा है।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती बच्ची - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जोगिया कोतवाली क्षेत्र के कटया दुबे गांव में शुक्रवार शाम पिता ने तीन साल के बेटे और आठ साल की बेटी को जहर खिलाने के बाद खुद भी खुदकुशी कर ली। गंभीर हाल में तीनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां इलाज के दौरान बेटे की मौत हो गई। जबकि पिता और पुत्री को प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखकर डॉक्टरों ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। इसके साथ ही शव को मॉर्चरी हाउस में रखवाकर पुलिस जांच में जुट गई है।

विज्ञापन

क्षेत्र के कटया दुबे गांव निवासी धूरव (30) पुत्र पूर्णमासी मुंबई में रहकर काम करता था। बताया जा रहा है कि वहीं शादी करके पत्नी के साथ रह रहा था। कुछ दिन बाद एक बेटी और बेटा और पत्नी के साथ गांव में आया था। करीब एक साल पहले पत्नी की भी मौत हो गई थी। इसके बाद वह गांव पर ही रहने लगा। किराये पर ई-रिक्शा लेकर चलाता था। शुक्रवार को भी घर से निकला था। जबकि उसकी आठ वर्षीय पुत्री सपना और तीन वर्षीय पुत्र फूलमर्ति घर पर थे। 

शाम को करीब साढ़े पांच बजे अनाचक दोनों बच्चों और उसे खुद उल्टी शुरू हो गई और बच्चे बेहोश हो गए। पूछने पर पता चला कि दोनों को जहर खिलाकर खुद भी जहर खा लिया है। यह सुनकर तत्काल परिवार के लोग सभी को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां इलाज के दौरान पुत्र फूलमूर्ति की मौत हो गई। जबकि प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखकर चिकित्सकों ने पिता और पुत्री को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। 
विज्ञापन

वहीं, पुलिस ने रिपोर्ट तैयार कर शव को मॉर्चरी हाउस में रखवा दिया है। इस संबंध में एसओ जोगिया यशवंत सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद अस्पताल गए थे। बच्चे की मौत हो गई है। जबकि पिता और पुत्री को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। घटना के कारणों के बारे में जानकारी ली जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें