फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: फास्टफूड बिगाड़ रहा सेहत उल्टी-डायरिया के बढ़े मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। गर्मी में फास्ट फूड लोगों को बीमार बना रहा है। इसका सेवन करने से जहां डायरिया की चपेट में लोग आ रहे हैं, वहीं शरीर में दर्द बढ़ रहा है। मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में शरीर में दर्द और डायरिया के मरीजों की संख्या बढ़ी है। डॉक्टरों की मानें तो बाहरी भोजन करने से मरीजों को समस्या हो रही है।
चिकित्सकों लोगों को बाहर का खाना नहीं खाने की सलाह दे रहे हैं। मेडिकल कॉलेज में वर्तमान में ओपीडी में दो सौ से अधिक मरीज आ रहे हैं। ऐसे में कई मरीज उल्टी-डायरिया व शरीर दर्द की समस्या के आ रहे हैं। माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन व सर्जरी रोग विभाग में डायरिया व पेट दर्द के आ रहे हैं। इससे उन्हें बाहरी भोजन व जंक फूड का सेवन न करने का सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. गौरव दुबे ने बताया कि लोगों में जंक फूड, पिज्जा, बर्गर, चाऊमीन, चिप्स और सॉफ्ट ड्रिंक की आदत बढ़ रही है। इसके कारण मोटापा के साथ गर्मी में पेट दर्द और डायरिया की समस्या भी बढ़ रही है। वहीं जंक फूड को स्वादिष्ट बनाने के लिए कई बार के मसालों का प्रयोग किया जाता है, जिससे बीमारी बढ़ने का खतरा अधिक रहता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें