फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: आजाद नगर से मुड़िला तक नाली निर्माण शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। शहर के आजाद नगर, सरोजनीनगर वार्ड होते हुए मुड़िला को जोड़ने वाली महत्वपूर्ण सड़क का निर्माण शीघ्र शुरू हो जाएगा। प्रथम चरण में नाली का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है।
विज्ञापन

नाली बनने के बाद करीब 80 लाख रुपये से 800 मीटर सीसी रोड का भी निर्माण शुरू होगा। स्वीकृति के लिए शासन को पत्रावली भेज दी गई है। इस मार्ग के बनने से करीब 20 हजार आबादी को सहूलियत मिलेगी।
यह बातें नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद माधव ने कही। उन्होंने बताया कि नगर को स्मार्ट नगर पालिका बनने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने आश्वासन दिया था। इसी क्रम में नगर की अधिकांश सड़कों पर निर्माण कार्य तेज हो गया है। उन्होंने बताया कि आजाद नगर मार्ग बनने से जल निकासी की भी समस्या खत्म जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें