भनवापुर। गन्ना विकास विभाग की ओर से गन्ना किसानों को तकनीकी खेती के गुर विशेषज्ञों के द्वारा बताया जाएगा। 13 दिसंबर को जिले से 50 किसानों का एक जत्था कुशीनगर के गेंदा सिंह गन्ना अनुसंधान संस्थान, सेवरही जाएगा।
यह जानकारी देते हुए गन्ना प्रवेक्षक रवि प्रकाश चौधरी ने देते हुए बताया कि गन्ना की उन्नतिशील खेती से संबंधित तकनीकी ज्ञान दिया जाएगा। सिद्धार्थनगर जनपद के विभिन्न गन्ना क्रय केंद्रों से गन्ना किसानों को लेकर विभाग शोध संस्थान सेवरही के लिए बस के माध्यम से सुबह 6 बजे प्रस्थान करेगा। इच्छुक गन्ना कृषक अपने क्षेत्र से संबंधित गन्ना पर्यवेक्षक से संपर्क कर अपना पंजीकरण करवा लें। रवि चौधरी ने बताया कि प्रशिक्षण में शामिल होने वाले किसानों से किसी प्रकार का कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा, साथ ही नाश्ता, जलपान के साथ ही भोजन आदि की सुविधा विभाग की ओर से की गई है। संवाद