फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: छुट्टा पशुओं से किसान परेशान, फसलों को पहुंचा रहे नुकसान

विज्ञापन
डुमरियागंज ब्लॉक के गौरी पाठक में छुट्टा पशुओं का आतंक। संवाद
विज्ञापन
- डुमरियागंज ब्लॉक क्षेत्र के छुट्टा पशु किसानों के लिए बन गए हैं मुसीबत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पथरा। डुमरियागंज ब्लॉक में छुट्टा पशुओं का आतंक किसानों के लिए बड़ी समस्या बन गया है। गाय और सांड़ के झुंड दिनदहाड़े खेतों में घुसकर फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। इस समय गांवों में गेहूं, मटर, सरसों और आलू की फसलें बर्बाद हो रही हैं। इससे किसानों की मेहनत और लागत पर असर पड़ रहा है।

किसानों का कहना है कि शासन द्वारा गोशालाओं के संचालन और छुट्टा पशुओं को वहां भेजने के दावे किए जाते हैं, लेकिन जमीनी हकीकत अलग है। ग्रामीणों ने कई बार पशुओं को पकड़वाकर गोशालाओं तक पहुंचाया, मगर कुछ ही दिनों बाद वे दोबारा खेतों में दिखाई देने लगते हैं।
विज्ञापन

गौरी पाठक गांव के कृष्ण कुमार पाठक, सीताराम पाठक, रामकुमार पाठक, राधेश्याम दुबे, लालमन यादव, मिठाई यादव सहित आदि किसानों ने बताया कि हालात ऐसे हैं कि सर्द रातों में भी परिवार के साथ खेतों में पहरा देना पड़ रहा है। दिन में खेती और रात में रखवाली के कारण उनका स्वास्थ्य प्रभावित हो रहा है। दिन में घर गृहस्थी के काम के कारण दिन में खेतों में जरा-सी लापरवाही पूरी फसल बर्बाद हो जा रही है, महीनों की मेहनत पल भर में मिट्टी में मिल जा रही।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि गोशालाओं को प्रभावी बनाया जाए, छुट्टा पशुओं की नियमित निगरानी हो और प्रभावित गांवों में विशेष टीमें गठित की जाएं। किसानों का कहना है कि यदि समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो खेती-किसानी पर गहरा संकट खड़ा हो सकता है।
इस संबंध में बीडीओ डुमरियागंज कार्तिकेय कुमार मिश्र ने बताया कि टीम लगाकर उनको पकड़वाकर नजदीकी गोशाला भेजा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें