फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैज्ञानिक विधि से खेती आय दोगुनी करें किसान: डॉ. सतीश

विज्ञापन
लोहिया कला भवन में किसान सम्मान गोष्ठी के दौरान किसानों को सम्मानित करने के बाद बेसिक शिक्षा राज? - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
फोटो-59, 67, 68, 71
विज्ञापन

‘वैज्ञानिक विधि से खेती से आय दोगुनी करें’
लोहिया कला भवन में चौधरी चरण सिंह जयंती पर किसान सम्मान दिवस में बोले बेसिक शिक्षा मंत्री
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। लोहिया कला भवन में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी चरण सिंह की जयंती पर सोमवार को किसान सम्मान दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। राज्यमंत्री बेसिक शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. सतीश चंद्र द्विवेदी ने कहा कि सभी किसान भाई वैज्ञानिक तरीके से कृषि कार्य करें, जिससे अच्छी पैदावार प्राप्त कर सके।
विज्ञापन

कहा कि वैज्ञानिक विधि से खेती करने से किसानों की आय दोगुनी होगी। इसकी जानकारी अन्य किसानों को दें ताकि उनकी पैदावार भी बेहतर हो और वह भी लाभान्वित हो सके। भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार किसानों के हित में कार्य कर रही है। सभी लोगों को मिलकर इस जनपद को अति पिछड़े जनपदों की सूची से बाहर निकालने के लिए प्रयास करना चाहिए। किसानों व युवाओं को रोजगार के लिए भी कई अन्य योजनाएं चल रही हैं जिसका लाभ सभी को उठाना चाहिए। विधायक श्याम धनी राही ने कहा कि किसान भाई अपने पशुओं को न छोड़ें, उनको घर पर रखकर देखभाल करें। खेती में रासायनिक खादों का प्रयोग न करके पशुओं के गोबर को खाद के रूप में अपने खेतों में प्रयोग करें, ताकि अच्छी पैदावार प्राप्त हो सके। विधायक शोहरतगढ़ अमर सिंह चौधरी ने कहा कि चौधरी चरण सिंह ने किसानों की ऋण माफी के लिए संघर्ष किया था। इस जनपद को एक जनपद, एक उत्पाद के तहत काला नमक चावल का चयन किया गया, जिससे किसानों को इसका सही मूल्य प्राप्त हो सके। इस दौरान वैज्ञानिक विधि से खेती कर अच्छी पैदावार पाने वाले किसानों को अंग वस्त्र व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान डीएम दीपक मीणा, सीडीओ हर्षिता माथुर, भाजपा जिलाध्यक्ष भाजपा गोविंद माधव, परियोजना निदेशक डीआरडीए संत कुमार, उप कृषि निदेशक कृषि लाल बहादुर यादव, जिला कृषि अधिकारी सीपी सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें